अप्रैल,27,2024
spot_img

योगा सिखाने के बहाने विदेशी लड़कियों से रेप करता था 12 भाषाओं का जानकार बाबा, गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

जयपुर, देशज न्यूज। स्थानीय सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी युवतियों से दुष्कर्म  करने वाले बारह भाषाओं का जानकार बंगाल के बाबा बाबा रूपक चटर्जी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिल्ली से जीरो नंबर एफआईआर मिली थी। इसमें एक पुर्तगाली युवती ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस पर जांच करने पर सामने आया, आरोपी बाबा विदेशी महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस व योगा सिखाने का झांसा देकर काफी समय से उनका यौन शोषण कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने  एक एफआईआर दिल्ली के करोल बाग व अन्य एफआईआर जयपुर के विधायकपुरी थाने व सदर थाने में दर्ज करवाई है। जयपुर के एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया, वहीं आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

आरोपी बाबा 12 देशों की भाषाओं का जानकार है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर पूछताछ के लिए लेगी ताकिपता लग सके वह  कितनी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसके पास से पुलिस ने कई मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद करने की दबिश बनाएगी। वह कई नए तकनीकी उपयोगो का प्रयोग करता था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें