अप्रैल,24,2024
spot_img

#PUNJABNEWS – कपूरथला में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को एएसआई ने मारी गोली, मौत

spot_img
spot_img
spot_img
चंडीगढ़, देशज न्यूज। पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने गुरुवार रात कपूरथला में ठीकरी पहरा दे रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में कबड्डी खिलाड़ी का साथी भी घायल हुआ है। पुलिस ने अपने ही विभाग के आरोपित एएसआई को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एएसआई ढिल्लवां पुलिस थाने में तैनात था।
जानकारी के अनुसार पंजाब में कर्फ्यू के चलते गावों में ठीकरी पहरा लगा हुआ है। बीती रात कपूरथला के गांव लखन में अरविंदर सिंह अपने साथियों के साथ पहरा दे रहा था। इसी दौरान एएसआई परमजीत सिंह अपने साथी मंगू के साथ वहां आया। परमजीत बाहमूवाल का रहने वाला है, जबकि मंगू इसी गांव लखन में रहता है।
ठीकरी पहरा दे रहे नौजवानों ने एएसआई को हाथ देकर रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुका नहीं और आगे बढ़ने लगा। इस बात पर दोनों के बीच तकरार शुरू हुई। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अरविंदर को गोली मार दी। एएसआई ने एक और फायर किया जो अरविंदर के साथ मौजूद उसके साथी को लगा।
मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने दोनों को जालंधर के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी अस्पताल में उपचाराधीन है। कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह के अनुसार पीड़ित व आरोपित आमने-सामने के गावों के हैं। घायल का उपचार जालंधर में जारी है। पुलिस ने आरोपित एएसआई को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें