अप्रैल,20,2024
spot_img

पंजाब के डेराबस्सी में निर्माणाधीन इमारत ढहने से तीन मजदूरों की मौत, छह लापता

spot_img
spot_img

मोहाली, देशज न्यूज।  पंजाब के मोहाली के डेराबस्सी इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।वहीं, छह लोग लापता हैं। घटना गुरुवार की है। बचाव दल ने फिलहाल दो शव निकाले हैं, जबकि एक मजदूर की मौत बाद में हुई। पुलिस का कहना है, इमारत की कंक्रीट की छत ढहने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, जानकारी मिलते ही, पुलिस, फायर बिग्रेड की टीम, एंबुलेंस, नगर काउंसिल डेराबस्सी के अधिकारी व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।राहत कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

आज सुबह डेराबस्सी मेन बाजार के नजदीक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से अफरातफरी मच गई। इससे पहले, निर्माण में जुटे मजदूर खुद को बचा पाते वे मलबे में दब गए। आसपास के लोग तुरंत राहत कार्यों में जुट गए।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें