अप्रैल,20,2024
spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के बाद ओडिशा को दिया 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

spot_img
spot_img

भुवनेश्वर,देशज न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बाद ओडिशा के चक्रवात ‘अम्फन’ से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य मंत्री के साथ हवाई अड्डे के सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक की। स्थिति की समीक्षा करने के बाद पीएम ने ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की।

प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत सरकार पूर्ण सर्वेक्षण और पुनर्वास योजना के गठन के बाद ओडिशा सरकार की मदद करेगी और इस संकट से बाहर निकलने के लिए बाकी इंतजाम करेगी। उन्होंने ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए चक्रवात की वजह से हुई मौतों के लिए गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जब देश में हर कोई कोविड-19 से लड़ रहा है तो ऐसे समय में भारत के कुछ हिस्सों में एक सुपर चक्रवात था। यह बहुत चिंताजनक था लेकिन ओडिशा में अच्छी तरह से स्थापित प्रक्रियाओं के कारण कई लोगों की जान बच गई। इस मुश्किल घड़ी में धीरज रखने के लिए मैं ओडिशा के लोगों और सरकार को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राज्य सरकार ने नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हाउसिंग, कृषि, ऊर्जा, कम्युनिकेशन आदि के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार इस बारे में पूर्ण रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद केन्द्रीय टीम भी ओडिशा आकर नुकसान का जायजा लेगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी विपदा आने के बाद नुकसान तो होता ही है, इस कारण यहां भी काफी नुकसान हुआ है। पूरी रिपोर्ट व पुनर्वास य़ोजना के बाद राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें