मार्च,29,2024
spot_img

जाग रही है दिल्ली…हैलो सर प्रेमनगर में कमरे, खेत व जंगल में 1 महिला समेत 3 शव पड़े हैं

spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। हैलो सर प्रेम नगर में कमरे, खेत और जंगल में एक महिला समेत तीन शव पड़े हैं। ये कॉल पुलिस को पांच घंटे के बीच मिली। इसके बाद शांत प्रेम नगर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया। इनमें सिर्फ एक महिला के शव की पहचान हो पाई है, जिसका अभी पोस्टमार्टम होगा। अन्य शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है। डीसीपी एसडी मिश्रा के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को पहली कॉल सत्य एनक्लेव प्रेम नगर थर्ड इलाके से आयी थी। पता चला कि वहां एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो पंखे से लटकता महिला का शव दिखा, जिसकी पहचान सीमा के रूप में हुई। उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति दीपक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। फिलहाल वह कोर्ट में एक मामले में विचाराधीन है।
शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सीमा के मायके वालों से पूछताछ कर रही है। दूसरी कॉल पुलिस कंट्रोल को मिली थी कि प्रेम नगर थर्ड विनय एंक्लेव के पीछे डीडीए की खाली जमीन पर पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर पुलिस दोनों मामलों की जांच कर ही रही थी कि रात आठ बजे तीसरी कॉल एक और महिला का शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसके अनुसार महिला की उम्र करीब 27 साल है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि शव को यहां किसने फेंका और कहां से लाया गया है? इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि किन कारणों से महिला की मौत हुई है।जाग रही है दिल्ली...हैलो सर प्रेमनगर में कमरे, खेत व जंगल में 1 महिला समेत 3 शव पड़े हैं
यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें