अप्रैल,26,2024
spot_img

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, जानिए क्या कहा कोरोना होने के बारे में

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता,देशज न्यूज। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी अब कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 88 वर्षीय मुखर्जी ने खुद ही ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि एक जरूरत की वजह से वह अस्पताल गए थे, जहां उनकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 

उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सारे लोग अपने आपको होम आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना जांच करा लें। (Pranab Mukherjee found)

प्रणब मुखर्जी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित उनके पैतृक आवास पर भी एहतियात बरती जा रही है। खबर है कि वहां सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा और परिवार के बाकी सदस्य भी अपनी जांच कराएंगे।
सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को नई दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। (Pranab Mukherjee found)
इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इलाज के बाद उनकी पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।(Pranab Mukherjee found)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें