अप्रैल,19,2024
spot_img

पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ बजा सायरन, बनाएं गए सुरक्षा के लिए गोले

spot_img
spot_img

भोपाल, 23 मार्च। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार सुबह 11 बजे 2 मिनट के लिए प्रदेशभर में सायरन बजाया गया। सुबह 11 बजे सायरन बजा और सीएम शिवराज ने मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनता से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इसके बाद सीएम ने शारीरिक दूरी के लिए बाजार में गोले बनाए और मास्क का वितरण किया।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ बजा सायरन, बनाएं गए सुरक्षा के लिए गोले

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी सुबह 10:45 बजे न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस अवसर पर हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दुनिया को जल्द से जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने 11 बजे न्यू मार्केट में मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने न्यू मार्केट में लोगो को कोरोना से बचाव के लिए समझाइश भी दी और मास्क भी लगाए। यहां मंत्री मिश्रा और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने न्यू मार्केट में जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाएं।

 

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

बता दे कि आज शाम 7 बजे फिर दो मिनट के लिए सायरन बजेगा, इसी के साथ एक हफ्ते तक दोनों समय सायरन बजेगा और लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया जाएगा। भवनों में स्थापित और पुलिस वाहनों पर ये सायरन बजाए गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें