मार्च,29,2024
spot_img

मेट्रो की तर्ज पर भारतीय रेल ने भी दिया महिलाओं को ‘पिंक कोच’ का तोहफा

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति जागरुकता दिखाते हुए भारतीय रेलवे ने भी अब मेट्रो की तर्ज पर महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बा ‘पिंक कोच’ की सुविधा शुरू की है। गुलाबी रंग से चिन्हित इस कोच में महिलाएं अकेले या अपने छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर सकती हैं।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे ने कोच को गुलाबी रंग से चिन्हित करने का काम शुरू किया है, जिससे महिलाओं को भीड़भाड़ और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। यह पिंक कोच महिलाओं के सफर को और अधिक सुरक्षित तथा सुविधाजनक बना रहा है। यह चिन्ह दूर से भी आसानी से पहचान में आ जाता है। अब चाहे भीड़ हो या जल्दबाजी महिलाएं और दिव्यांग इस कोच को आसानी से पहचान लेंगे। इस पिंक कोच की शुरूआत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कर चुका है। बोंगाईगांव से गुवाहाटी तक जाने वाली कई ट्रनों के एसएलआर कोच को गुलाबी रंग से चिंहित कर दिया गया है। साथ ही रंगिया से मुरकोंगसेलेक जाने वाली गाड़ियों में भी इस सुविधा को चिन्हित किया गया है।मेट्रो की तर्ज पर भारतीय रेल ने भी दिया महिलाओं को ‘पिंक कोच’ का तोहफा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें