अप्रैल,19,2024
spot_img

पटना के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई रसूखदार रडार पर 

spot_img
spot_img
तीन आरोपी भेजे गए जेल, सोमवार की रात पुलिस ने किया था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, व्हाटसएप और फेसबुक के सहारे चलता था पूरा धंधा, कई बड़े लोग रडार पर
पटना,  राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया है। पता चला है कि पुलिस ने एक महिला को छोड़ दिया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे भी छानबीन कर रही है। इस मामले में कई बड़े लोग पुलिस के रडार पर हैं। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात पाटलिपुत्र के एक अपार्टमेंट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने बताया कि पिछले कई माह से यह धंधा चल रहा था। यहां पर कई बड़े लोगों का भी आना-जाना लगा रहता था। यही कारण था कि रैकेट के भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस पर पूरे मामले को रफादफा करने के लिए दबाव बनाया गया।
 मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एक महिला रानी थाप्पड़, सुनील और सुजीत को जेल भेज दिया है। सुजीत इससे पहले भी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में जेल जा चुका है जबकि एक अन्य महिला को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रानी से उक्त महिला की जेल में भेंट में हुई थी। जेल में ही रानी ने उस महिला को इस काम के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद जेल से रिहा होने पर उसने रानी, सुजीत और सुनील के साथ मिलकर सेक्स रैकेट का अपना धंधा शुरू कर दिया। बताया गया कि पूरा कारोबार व्हाट्सअप पर चलता था। इसके साथ ही यह गिरोह प्ले बॉय पटना के नाम से अपना फेसबुक पेज भी चलाया करता था।पटना के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई रसूखदार रडार पर 
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें