अप्रैल,26,2024
spot_img

बिहार के 5 स्टेशनों में 10 नए लिफ्ट लगाने की स्वीकृति,दरभंगा जंक्शन पर 5 एक्सक्लेटर जल्द

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर, देशज न्यूज। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय के जंक्शन पर आने वाले दिनों में दो और एक्सक्लेटर की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके लिए जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या छह-सात का चयन किया गया है। जल्द ही कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा जबकि, फिलहाल चार एक्सक्लेटर का यात्री लाभ उठा रहे हैं । इसके बाद कुल छह हो जाएंगे। वहीं दरभंगा जंक्शन पर पांच एक्सक्लेटर का कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने दी। डीआरएम ने बताया कि रेल मंडल में पांच स्टेशनों के लिए 10 नए लिफ्ट लगाने  की स्वीकृति मिली है। इसमें मधुबनी, जयनगर, बेतिया, रक्सौल और नरकटियागंज स्टेशनों पर दो-दो लिफ्ट लगाए जाएंगे । इसके अलावा बापूधाम मोतिहारी और सगौली के लिए दो-दो लिफ्ट लगाने  के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। समस्तीपुर जंक्शन पर दो लिफ्ट का शुभारंभ कर यात्रियों को सुविधा दी जा रही है जबकि, दरभंगा और सहरसा स्टेशनों पर दो-दो लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है। 38 स्टेशनों में प्लेटफॉर्म ऊंचा  करने   एवं दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण का कार्य होगा।  10 स्टेशनों पर निर्माण कार्य पूरा  कर लिया गया है। इसके अलावा दो पर कार्य तेज गति से चल रहा है।

   मोतीपुर, मेहसी, पिपरा, जीवधारा, धमाराघाट, कोपरिया, कुमारबाग, मझौलिया, बैरगनिया एवं सिमरी बख्तियारपुर में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रुसेड़ाघाट की प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो और दौरम मधेपुरा की  प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो का ऊंचीकरण कार्य प्रगति पर है। समस्तीपुर रेल मंडल के 14 स्टेशनों के उन्नयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि, पांच स्टेशनों का कार्य प्रगति पर है। वहीं तीन के कार्य का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, बेतिया, हसनपुर रोड, गढ़पुरा, सलौना, सिमरी बख्तियारपुर, सगौली, चनपटिया, चकिया, सीतामढ़ी, सहरसा एवं मेहसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा बापूधाम मोतिहारी, मुक्तापुर, किशनपुर, सुपौल और सरायगढ़ में कार्य प्रगति पर है। नरकटियागंज, बैरगनिया व छौड़ादानो स्टेशन के सरकुलेटिग एरिया में कार्य कराने का प्रस्ताव दिया गया है। समस्तीपुर और रक्सौल में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर और रक्सौल स्टेशन के सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली (इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम) से लैस किया गया है। इससे जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वर्ष 2019 के अगस्त तक आरपीएफ ने 215 बच्चों को रेस्क्यू किया। साथ ही सात मानव तस्कर को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सेवा में कार्यरत है। रेल परिसर और गाड़ियों में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 541 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिससे दो लाख 55 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वर्ष 2019 के अगस्त तक कुल 636 अवैध वेंडरो की गिरफ्तारी की गई जिससे 6 लाख 39 हजार 800 रुपये वसूल किया गया। बिहार के 5 स्टेशनों में 10 नए लिफ्ट लगाने की स्वीकृति,दरभंगा जंक्शन पर 5 एक्सक्लेटर जल्द

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें