मार्च,29,2024
spot_img

श्रीनगर में जामिया मस्जिद सहित कई बड़ी मस्जिदों में 5वेंजुमे की नमाज अदा करने पर रोक

spot_img
spot_img
श्रीनगर, देशज न्यूज। श्रीनगर में 5वें शुक्रवार को भी जुमे की नमाज़ के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के चलते यहां की जामिया मस्जिद सहित कई बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने गली-मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करें। जुमे की नमाज के मद्देनज़र कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर तथा इसके आसपास जहां पर जामिया मस्जिद स्थित है, उसके आसपास हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के चलते बेरिकेटस और कंटीले तार लगा दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
घाटी के जिला मुख्यालयों और कुछ अन्य शहरों में आंशिक दुकानें तथा रेहड़ी फड़ी वालों को सामान बेचते तथा लोगों की रोजाना की गतिविधियों में व्यस्त पाया गया। इसी बीच प्रशासन ने स्थानीय मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा के लिए कहा है। श्रीनगर की जामिया मस्जिद और अन्य बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि सनत नगर, राजबाग, जवाहर नगर और बारजुल्लाह जैसे सिविल लाइन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही में कोई मनाही नहीं है। इन क्षेत्रों में केवल निजी वाहन चलते नजर आ रहे हैं।
गुरुवार को प्रशासन ने कश्मीर घाटी में 19 से अधिक टेलीफोन एक्सचेंज बहाल कर दिए जबकि कश्मीर घाटी में अभी तक मोबाइल फोन और इंटरनेट की बहाली नहीं हो पाई है।श्रीनगर में जामिया मस्जिद सहित कई बड़ी मस्जिदों में 5वेंजुमे की नमाज अदा करने पर रोक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें