मार्च,29,2024
spot_img

बोचहां बैंक में 4 लाख की डकैती, मैनेजर, कैशियर की पिटाई, फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ा

spot_img
spot_img

बोचहां बैंक में 4 लाख की डकैती, मैनेजर, कैशियर की पिटाई, फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ामुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर अपराधियों का सेफ जोन बन गया है। हत्या, लूट के बीच ताजा मामला बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर में बैंक से डकैती का है। दरभंगिया की रिपोर्ट…

वारदात गुरुवार रात की है। अपराधियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की शाखा में डकैती करते हुए तीन लाख 95 हजार 371 रुपए लूटकर आराम से चलते बने। करीब आठ की संख्या में बैंक में घुसे डकैतों ने कर्मियों को कब्जे में लेकर डकैती की। वहीं, करीब आधा दर्जन डकैत बैंक के बाहर पहरा दे रहे थे। जानकारी के अनुसार,  मैनेजर पंकज कुमार पांडेय समेत अन्य कर्मी बैंक में ही मौजूद थे। तभी बाइक सवार डकैतों ने धावा बोलते हुए मैनेजर व कैशियर रवि को बंधक बनाते लूटपाट शुरू कर दी।बोचहां बैंक में 4 लाख की डकैती, मैनेजर, कैशियर की पिटाई, फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ा इस दौरान डकैतों ने कैशियर समेत कई कर्मियों की जमकर पिटाई भी की। डकैतों ने सबसे पहले  बैंक का शीशा व कंप्यूटर फोड़ डाला। सीसीटीवी तोड़ नहीं सके। बाहर में कई राउंड फायरिंग करते डकैत आराम से निकल गए। इस दौरान गोलियों की आवाज पर जुटे ग्रामीणों की भीड़ ने डकैतों को खदेड़ना शुरू किया लेकिन सभी भाग निकले। बाद में पुलिस पहुंचकर अब मौके से बरामद खोखा की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। गिरफ्तारी को विशेष टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।बोचहां बैंक में 4 लाख की डकैती, मैनेजर, कैशियर की पिटाई, फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें