अप्रैल,18,2024
spot_img

मिथिला गौरव प्रतीक कंदर्पी घाट युद्ध पर बन रही डाक्यूमेंट्री फ़िल्म, जाति, लड़ाई का दिखेगा द्वंद्व

spot_img
spot_img
सहरसा, देशज टाइम्स। मिथिला गौरव प्रतीक कंदर्पी घाट युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण हो रहा है जो हमारे मिथिला को विजय का गौरव बोध कराता है। उक्त बातें रविवार को बनगांव में आयोजित कृष्णाष्टमी मेले में पहुंचे युवा फिल्म निर्देशक सुमित सुमन ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया मिथिला केवल ज्ञान कि नहीं बल्कि वीरों की भूमि रही है जो वक्त आने पर अपने दुश्मनों को करारा जवाब देती है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म का ऐतिहासिक तथ्य यह है कि 1753 ई में मिथलेश नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कंदर्पी घाट की लड़ाई आम मैथिलों ने जाति धर्म मजहब के बंधन को तोड़ कर भाग लिया और शीशोत्सर्ग कर विजयश्री का वरण किया।
कहा जाता है कि युद्ध के बाद रक्त और मिट्टी से सने 74 सेर जनेऊ तौले गए थे। अमर शहीदों की याद में जनता के सहयोग से विजय स्तंभ का निर्माण कराया गया। हमारे इन्हीं गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण प्रारंभ किया गया है। मिथिला गौरव प्रतीक कंदर्पी घाट युद्ध पर बन रही डाक्यूमेंट्री फ़िल्म, जाति, लड़ाई का दिखेगा द्वंद्व

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें