अप्रैल,24,2024
spot_img

मानव तस्करी में 2 विवाहिता, 3 नाबालिग अगवा, कहती पुलिस हमें पता नहीं, ये है BIHAR POLICE

spot_img
spot_img
spot_img

मानव तस्करी के मकसद से लड़कियों का अपहरण हो रहा है। एक साथ पांच लड़कियों के गायब होने के मामले में पुलिस प्रशासन को सकते में ला दिया है। 

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक महादलित टोल से जुड़ा है। यहां एक साथ पांच लड़कियों के गायब हो जाने से प्रशासन सकते में है मगर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इनमें तीन नाबालिग  व दो विवाहिता हैं। इधर गांव में घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। बस्ती के लोग डरे हुए हैं। वे लोग अपहृत बच्चियों व परिजनों के घर आने के इंतजार में हैं। हालांकि जक्कनपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पूछताछ में बच्चियों का कहना है कि काम की तलाश में घर से भागे हैं। वैसे इनके परिजनों को सूचना दी गई है। जिनके आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा। इधर हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक मुसहरी टोल के कुछ बच्चियां पशुओं के लिए घास लाने गई थी। जहां से वे लोग अपने घर वापस नहीं आए। एक अपहृत लड़की की दादी ने बताया कि वहां से बच्चा चोर का हल्ला सुनकर सभी लड़कियां परसा गांव चली गई। उसी गांव के पीड़ित परिजनों के एक रिश्तेदार रामनाथ ने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया और सबको बेचने के लिए पटना ले जा रहा था। जहां मीठापुर स्थित जक्कनपुर थाना की पुलिस ने लड़कियों के साथ उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस ने ही पीड़ित परिजनों को दी। ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि मानव तस्करी के लिए उनके बच्चियों का अपहरण हुआ है। मानव तस्करी में 2 विवाहिता, 3 नाबालिग अगवा, कहती पुलिस हमें पता नहीं, ये है BIHAR POLICE

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें