मार्च,29,2024
spot_img

बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या पर बवाल, ममता के दफ्तर पर हल्ला बोल, लाठीचार्ज,आगजनी, बवाल

spot_img
spot_img

कोलकाता, देशज न्यूज। भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ  हिंसा के बाद भाजपा की रैली में जमकर बवाल हुआ। कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता व पुलिस में जमकर भिड़ंत हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चटकाईं। उनपर पानी की बौछार की। इसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। विरोध में कार्यकर्तााओं ने जमकर हंगामा करते सड़कों पर आगजनी की,बवाल काटा,गाड़ियों के टायर जलाए।

जानकारी के अनुसार, गुस्साए भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दफ्तर पर भी हमलावर दिखे। वहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बीजेपी के इस प्रदर्शन को देखते  पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता लगातार हो रहे प्रदेश में अपने नेताओं की हत्या के खिलाफ आंदोलन को  नबन्ना चलो नाम दिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की गुरुवार को चार प्रमुख रैलियां निकल रही हैं। चार रैलियों में से तीन रैलियां अकेले बंगाल की राजधानी कोलकाता में निकाली जा रही हैं। एक रैली हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक निकल रही थी।

भाजपा के इस नबन्ना चलो आंदोलन में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें