मार्च,28,2024
spot_img

कश्मीर में सरकार का असंवैधानिक फैसला के खिलाफ एक माह तक करेंगे जनप्रतिरोध

spot_img
spot_img

ऑल इंडिया पीपल्स फोरम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दुर्ग में, कई फैसले, दो अक्टूबर को होगा देश भर में ‘गांधी जी को जानिए, केंद्र सरकार के कश्मीर संबंधी असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक निर्णयों के खिलाफ जन प्रतिरोध अभियान चलाने का फैसलाकश्मीर में सरकार का असंवैधानिक फैसला के खिलाफ एक माह तक करेंगे जनप्रतिरोध

दुर्ग, देशज टाइम्स। ऑल इंडिया पीपल्स फोरम की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में तय हुआ, अगले एक माह तक जम्मू-कश्मीर संबंधी केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक निर्णयों के खिलाफ जन प्रतिरोध अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में दो अक्टूबर को देश भर में ‘गांधीजी को जानो’ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया, ताकि गांधी के राष्ट्रीय एकजुटता, हिंदू मुस्लिम एकता, विकास की अवधारणा व देश के बंटवारे का विरोध संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। राष्ट्रीय परिषद ने नागरिकता संबंधी जनसंख्या रजिस्टर करने के लिए एक अप्रैल से तीस सितंबर 2020 के बीच स्थानीय रजिस्टार के माध्यम से देश भर में घर-घर जाकर गणना करने संबंधी 31 जुलाई को गृह मंत्रालय की ओर से निकाली गई अधिसूचना का विरोध करने का निर्णय किया गया। नागरिकता संशोधन कानून के साथ यह प्रक्रिया धर्म के आधार पर नागरिकता की परिभाषा की ओर ले जाता है, जिसका भारत के हर नागरिक को विरोध करना चाहिए।

राष्ट्रीय परिषद ने निर्णय किया, उक्त मुद्दों पर ऑल इंडिया पीपल्स फोरम की ओर से पुस्तिकाएं प्रकाशित की जाएंगी। बड़े पैमाने पर पर्चे वितरित किए जाएंगे। यह भी निर्णय किया गया,भविष्य में ऑल इंडिया पीपल्स फोरम के व्यक्तिगत सदस्य भी बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय परिषद में प्रमुख तौर पर पत्रकार जॉन दयाल, पूर्व विधायक, समाजवादी नेता डॉ. सुनीलम, मानव अधिकार कार्यकर्ता बेला भाटिया, सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रताप, महिला संगठन एपवा की सचिव कविता कृष्णन व राष्ट्रीय अध्यक्ष रति राव, कर्नाटक के दलित व वामपंथी चिंतक डॉ. लक्ष्मीनारायण, बैंगलोर की अधिवक्ता अवनी चोकसी, किसान महासभा के नेता प्रेम सिंह गहलावत, विप्लवी किसान संदेश पत्रिका के संपादक पुरुषोत्तम शर्मा, इंसाफ मंच के नियाज अहमद, रिहाई मंच के मो. सलीम, भुवनेश्वर से एआईसीसीटीयू  के महेंद्र परिदा, दिल्ली से नदीम, डॉ. शंभु श्रीवास्तव, झारखंड से अनिल अंसुमन, जावेद इस्लाम ,देवकीनंदन ,छत्तीसगढ़ के अखिलेश एडगर व संघर्ष मोर्चा के ललित सुरजन व महेंद्र मिश्रा, बंगाल से अमलान व अबु रिदा, एआईसीसीटीयू के बृजेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक के बाद ‘बदलते भारत में संविधान और जन अधिकारों पर हमला – हमारा हस्तक्षेप और विकल्प’ विषय पर आम सभा हुई।कश्मीर में सरकार का असंवैधानिक फैसला के खिलाफ एक माह तक करेंगे जनप्रतिरोध

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें