अप्रैल,26,2024
spot_img

1200 करोड़ की लागत से भगवान हनुमान की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा कर्नाटक में होंगी स्थापित

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरू, देशज न्यूज। भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा कर्नाटक में स्थापित की जाएगी। इसकी ऊंचाई 215 मीटर होगी। यह प्रतिमा 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी।

हनुमत जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंद आनंद सरस्वती ने आज अयोध्या में यह घोषणा की. स्वामी सरस्वती, राम जन्मभूमि के पूर्व मुख्य पुजारी, स्वामी सतेंद्र दास से मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की मूर्ति दुनिया भर में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और उनका जन्म स्थान पंपापुर किष्किंधा (कर्नाटक में बेल्लारी जिला) में बनाया जाएगा।

स्वामी सरस्वती ने कहा कि इस प्रतिमा के लिए धन राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए 80 फीट के रथ का भी वादा किया जो अगले दो वर्षों में 2 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें