अप्रैल,25,2024
spot_img

सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को आईं हल्की चोटें

spot_img
spot_img
spot_img

गंगटोक, देशज न्यूज। सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। आपसी नोक-झोंक यह पहला मामला नहीं है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच ऐसा तनावपूर्ण माहौल समय-समय पर बनता रहता है।

सूत्रों के अनुसार दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान शनिवार को उत्‍तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्‍टर में यह झड़प हुई, जिसे स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया है।

बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा, जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला क्षेत्र पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

वहीं, भारतीय सेना ने अपने बयान में माना है कि भारतीयों और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई है। सेना की पूर्वी कमान ने एक बयान में कहा कि आक्रामक हरकतें हुईं, जिसमें दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई। फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें