अप्रैल,27,2024
spot_img

कोलकाता दुर्गा पंडाल में लगी आग, देवी मां दुर्गा की मूर्ति समेत पंडाल जलकर राख,जांच के आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता, देशज न्यूज। दुर्गापूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा हुआ है। कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को आग लगने से देवी दुर्गा की मूर्ति समेत शामियाना जलकर राख हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को कुछ नहीं हुआ।

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा पर्व है। यहां यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आज अंतिम दिन है। राज्य में आज दुर्गा प्रर्तिमाओं का विसर्जन किया जाना है। आग में जलकर दुर्गा प्रतिमा ने नष्ट हो जाने को अशुभ माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर तत्काल लोगों ने अग्निशमन विभाग को बुलाया। बताया जाता है, बुधवार तड़के आग लगी जो धीरे-धीरे पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया।

आयोजकों ने बताया कि मूर्ति को शाम में विसर्जित किया जाना था, अग्निशमन व आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि बिना जांच के आग का कारण बता पाना मुश्किल है।

उन्होंने बताया मैंने आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा। पूजा आयोजकों में से एक ने कहा कि सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था और अग्निशमन विभाग से इजाजत भी ली गई थी।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें