अप्रैल,20,2024
spot_img

चीनी लोग दस लाख में खरीद रहे नेपाली दुल्हन, दुल्हनों की चीन को तस्करी में 10 गिरफ्तार

spot_img
spot_img

काठमांडू, देशज न्यूज। नेपाल पुलिस नें दुल्हन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार चीन के नागरिक भी शामिल हैं। चार चीनी नागरिकों को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जेन शियेंगडॉन, झांग डोंगहुई, क्वांग झांग पेंग, क्विन लियांग के रूप में हुई है जो ह्यूबी प्रांत के निवासी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश्वर बाबू कार्की ने बताया कि अन्य नेपालियों की पहचान रीना तमांग बिबी रमानी, पर्बती गुरुंग, अमृता गुरुंग, उषा घिमिरे, रोज तमांग, भारत तमांग के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये लोग नेपाली महिलाओं और युवतियों की तस्करी कर उन्हें चीन में दुल्हन बनाकर भेजते थे।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने दो चीनी नगरिको  क्वैन और क्विन को दो नेपाली दुल्हनों के साथ बुधवार को त्रिभुवन राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शक के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया और उनसे हुई पूछताछ में रैकेट का पता लगा। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच पीड़ितों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि नेपाली तस्कर जो चीन के लिए काम करते हैं वो युवतियों और महिलाओं को चीन में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर इनकी तस्करी करते हैं। ये महिलाएं दूरस्थ क्षेत्रों से आती है। यह दुल्हन खरीदने की प्रथा के अंतर्गत आता है और यह चलन चीन में प्रचलित है। नेपाल के लोग स्वयं अपनी पत्नी को कुछ पैसों के लिए चीनी लोगों को बेच देते हैं।चीनी लोग दस लाख में खरीद रहे नेपाली दुल्हन, दुल्हनों की चीन को तस्करी में 10 गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें