मार्च,29,2024
spot_img

36 वर्षीय दलित विधायक ने 19 वर्षीय ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर फैलाई सनसनी

spot_img
spot_img

चेन्नई, देशज न्यूज। यह फिल्म का क्लाइमेक्स है। यहां अन्नाद्रमुक के 36 वर्षीय दलित विधायक ए. प्रभु की वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी यह है उन्होंने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका से शादी रचाकर सनसनी फैला दी है। दरअसल, लड़की एक ब्राह्मण परिवार से है।

कल्लाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र के सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक विधायक, ए. प्रभु ने लड़की के परिवार के कड़े विरोध के बावजूद कॉलेज छात्रा एस. सौंदर्या से शादी रचा ली। शादी से नाराज एक स्थानीय मंदिर के पुजारी लड़की के पिता एस. स्वामीनाथन ने आरोप लगाया, उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी,र जिला पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

कहा जाता है, सौंदर्या अपने माता-पिता का घर छोड़कर निकल गई। शादी प्रभु के निवास पर हुई। प्रभु के माता-पिता भी अन्नाद्रमुक से जुड़े हैं। बाद में प्रभु ने इन अफवाहों का खंडन किया, उन्होंने सौंदर्या का अपहरण कर जबरन शादी की हैं। उन्होंने सौंदर्या के माता-पिता को धमकी देने से भी इनकार किया।

प्रभु ने कहा, पिछले कुछ महीनों से वह और सौंदर्या प्यार में थे। उनके अनुसार, उनके परिवार ने औपचारिक रूप से स्वामीनाथन से शादी के लिए सहमति मांगी थी। स्वामीनाथन ने साफ मना कर दिया. प्रभु ने कहा, उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ सौंदर्या से शादी रचाई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें