मार्च,29,2024
spot_img

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस मतलब पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कांग्रेस

spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज न्यूज। भाजपा के फायर ब्रांड नेता, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस, कांग्रेस नहीं पीओसी है। पीओसी मतलब पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कांग्रेस। ट्वीट के साथ ही गिरिराज सिंह ने कई समाचार माध्यमों की खबरों को भी शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, नवजोत सिंह सिद्धू और शशि थरूर से संबंधित खबरे हैं।
एक खबर में कहा गया है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा खत, कहा राहुल गांधी भी ने भी माना कश्मीर में लोग मर रहे हैं। दूसरी खबर में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि शशि थरूर ने पाकिस्तान पत्रकार के साथ रातें बिताईं, जिससे सुनंदा पुष्कर नाराज थीं। तीसरे खबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना को कायद-ए-आजम कहने की चर्चा है।जबकि शेयर किए गए एक अन्य खबर में बालाकोट में इंडियन एयर फोर्स द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पूछे गए सवाल की आतंकी मारने गए थे या पेड़ उखाड़ने को कोड किया गया है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस मतलब पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कांग्रेस
यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें