अप्रैल,25,2024
spot_img

हम मजबूत, मजबूत भारत : घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

spot_img
spot_img
spot_img

-दस लाख 51 हजार 786 रुपए पीएम केयर्स फंड को देगा मंच 

मेरठ, देशज न्यूज। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज़ ने बताया,मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के आह्वान पर मंच के सम्पूर्ण भारत के कार्यकर्ता 14 व 15 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर घर-घर तिरंगा अभियान चलाएंगे।
इस अभियान के तहत प्रत्येक घर, मोहल्ला, मस्जिद, मदरसा, खानकाह इत्यादि स्थानों पर मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। (Ghar ghar tiranga abhiyaan chalayega muslim rashtriy manch)
उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता व अखंडता के भाव को जागृत करना और उसे स्थापित करना है। शाहीन परवेज़ ने बताया कि मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने स्वदेशी माल अपनाने पर बल दिया।(Ghar ghar tiranga abhiyaan chalayega muslim rashtriy manch)
कहा है कि चाइनीज उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाए तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ाया जाए। इससे भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। (Ghar ghar tiranga abhiyaan chalayega muslim rashtriy manch)
इंद्रेश कुमार के पूर्व के आह्वान के अनुसार मंच पीएम केयर्स फंड में दस लाख 51 हजार 786 रुपए देगा। उन्होंने मंच के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा कार्य भारत को सुदृढ़ बनाने व राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता स्थापित करने की दिशा में एक महान कार्य है। मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता “हम मजबूत, मजबूत भारत” अभियान में जुटा है तथा तन मन धन से अभियान को कार्यान्वित कर रहा है। (Ghar ghar tiranga abhiyaan chalayega muslim rashtriy manch)
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें