अप्रैल,20,2024
spot_img

फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत, पीएम मोदी का फिटनेस मंत्र : बॉडी फिट तो माइंड हिट

spot_img
spot_img

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत करते पीएम मोदी  ने कहा, फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की शर्त है 

नई दिल्ली, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली में ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस अभियान को लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को सेहतमंद रखना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान के लिए खेल मंत्रालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीते पांच सालों में भारतीय खेल जगत में काफी सुधार हुआ और आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं। बैडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर दूसरे खेल, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं। उनका जीता मेडल, उनके तप और तपस्या का परिणाम तो है ही, ये नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का भी पैमाना है।

मोदी ने बदलते समय को एक उदाहरण से समझाते हुए कहा कि कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया। अब स्थिति यह है कि टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप (कदम) चले। उन्होंने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन के तौर-तरीकों का अभिन्न अंग रहा है लेकिन आज उसे ही लेकर समाज में उदासीनता आ गई है। इससे पहले खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फिट इंडिया अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर फिट इंडिया अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देशभर से लोग पूरे मन और जोश के साथ इस अभियान से जुड़े हैं, मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं। उनकी कोशिशों से ही प्रधानमंत्री का ‘देश को सशक्त और प्रगतिशील बनाने’ का सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि हर भारतीय शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहे। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलने के बाद हम इस अभियान को एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। इसके लिए हम सभी को साथ जुड़ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर इस अभियान का आगाज हुआ है।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

कार्यक्रम की शुरुआत में फिटनेस को लेकर खेल से होने वाले फायदों को दर्शाते हुए एक वीडियो प्रस्तुति हुई। जिसमें कबड्डी, शतरंज, खो-खो, कुश्ती, गिल्ली-डंडा, तीरंदाज, क्रिकेट, जूडो, टेनिस, बैडमिंटन इत्यादि के साथ गरबा नृत्य के प्रभाव को समझाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल से जुड़ी हस्तियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधान विकास मंत्री डॉ रमेश सिंह पोखरियाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अलावा खेल एवं फिल्म जगत की कई हस्तियां उपस्थित रहे।फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत, पीएम मोदी का फिटनेस मंत्र : बॉडी फिट तो माइंड हिट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें