अप्रैल,19,2024
spot_img

ये है बिहार…यहां कानून का राज है…. दहेज में नहीं मिली बाइक तो दे दिया तलाक

spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज टाइम्स।  मामला बलिया थाना क्षेत्र के कटहरी का है। पिड़िता शुगफ्ता परवीन ने बताया कि उसकी शादी 2017 में मो इरफान से धूमधाम से हुई थी। उसके बाद दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद मामला पंचायत में गया तो पंचों ने मामले को सुलझाया लेकिन इसके बाद फिर से प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया तथा बीते 11 जून को शुगफ्ता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
पीड़िता के अनुसार पति और ससुराल वालों ने किरासन तेल छिड़क कर मारने की कोशिश की। इसके बाद पति ने परिवार के सामने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। मामले को लेकर पति एवं ससुराल वालों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए डंडारी थाना में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घर से निकाले जाने के बाद तलाक पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाती रही और आखिर में परेशान होकर एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाने पहुंची।  एसपी ने मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद कानून का उल्लंघन करने वाले पति इरफान को गिरफ्तार करने  का आदेश दिया है। ये है बिहार...यहां कानून का राज है.... दहेज में नहीं मिली बाइक तो दे दिया तलाक
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें