अप्रैल,20,2024
spot_img

आरा में बेखौफ अपराधियों ने स्कूल संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

spot_img
spot_img

आरा, देशज न्यूज। भोजपुर जिले के आरा शहरी इलाके में एक स्कूल संचालक पर अपराधियों ने गुरुवार की  रात हमला कर दिया ।भोजपुर जिले में बेखौफ अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं मगर  पुलिस जिले में सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रही है।

बता दें  की शुक्रवार की देर रात भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के इसी दावे को आईना दिखा दिया जब भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार पर हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान भोजपुरिया जन मोर्चा के अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी और परिवार की महिला सदस्यों ने  किसी तरह अपराधियों की नजर से अपने आप को बचाते हुए मौके से भाग अपनी जान बचाई। घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो ग्यारह नम्बर लख के समीप की है।
जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी रघुनंदन सिंह के 60 वर्षीय पुत्र भरत सिंह सहयोगी अपने परिवार की महिला सदस्य को आरा सदर अस्पताल से इलाज करवाकर अपने फोर व्हीलर से देर शाम अपने घर जा रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हथियार से लैस अपराधियों ने भरत सिंह सहयोगी की गाड़ी को टारगेट करते हुए उस पर अंधाधुंध फायरिंग की। भरत सिंह सहयोगी एक निजी पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर भी हैं।
वे आरा संसदीय क्षेत्र से कई बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। भरत सिंह सहयोगी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए नवादा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर पुलिस को अवगत कराया था। बता दें कि गुरुवार की शाम में भी उन्होंने यह  आशंका  जताते हुए सोशल मीडिया के अपने फेसबुक साइट पर लाइव वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई थी  जिसके बाद अपराधियों ने उनको निशाना बनाते हुए हमला बोल दिया। इस घटना के बाद भरत सिंह सहयोगी का पूरा परिवार दहशत के साये में है। मामले की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस भरत सिंह सहयोगी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर अभी कैंप किए हुए है।
नवादा थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
आरा में बेखौफ अपराधियों ने स्कूल संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें