अप्रैल,20,2024
spot_img

शादी समारोह में बड़ा धमाका, 40 की मौत, 100 से अधिक जख्मी, धमाके की जांच शुरु

spot_img
spot_img
काबुल, देशज न्यूज। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात एक शादी समारोह में एक भीषण बम धमाका हुआ। उसमें 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में गृह मंत्रालय की प्रवक्ता नुसरत रहीमी के हवाले से बताया गया है कि स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 10:40 बजे शेर-ए-दुबई वेडिंग हॉल में यह धमाका हुआ। इस धमाके में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। प्रवक्ता के मुताबिक यह धमाका काबुल के पश्चिमी इलाके में एक वेडिंग हॉल में हुआ। यह शहर का वह हिस्सा है जहां अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। धमाका के पीछे की वजह क्या थी? इसकी छानबीन की जा रही है।
घटनास्थल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि जब जोरदार धमाके की आवाज आई तब हम सोने जा रहे थे। हम समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है? जब हम बाहर आए तो वेडिंग हॉल से धुआं उठते देखा। वहां लाशें बिछी हुई थीं। कई लोग घायल पड़े थे। घायल कराह रहे थे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से हम लोग भी काफी दहशत और सदमे में हैं।शादी समारोह में बड़ा धमाका, 40 की मौत, 100 से अधिक जख्मी, धमाके की जांच शुरु

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें