अप्रैल,24,2024
spot_img

दिशा सालियान का डांस वीडियो वायरल, मौत से दो दिन जानिए किसके लिए किया था शूट

spot_img
spot_img
spot_img
दिशा सालियान का डांस वीडियो वायरल, मौत से दो दिन जानिए किसके लिए किया था शूटनई दिल्ली, देशज न्यूज। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री दिन प्रतिदिन उलझती जा रही है। सुशांत के केस में अब उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि दिशा और सुशांत की मौत के बीच कोई गहरा कनेक्शन है। disha-salian-viral-dance-video
खैर आपको बता दें दिशा सालियन के केस को सुसाइड केस बताकर बंद कर दिया गया था। हालांकि इन दिनों कई ऐसे तथ्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखते हुए दिशा के केस की फाइल को भी दोबारा खोलने की बात उठ रही हैं।disha-salian-viral-dance-video

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

वहीं इस बीच दिशा सालियन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये एक डांस वीडियो है, जिसमें दिशा के साथ रश्मि देसाई, गुरमीत चौधरी सहित कई लोग नजर आ रहे हैं। ये डांस वीडियो रश्मि देसाई के चचेरे भाई गौरव के बर्थडे के लिए तैयार किया गया था। दरअसल रश्मि के भाई गौरव का जन्मदिन 7 जून को आता है।disha-salian-viral-dance-video

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

 

ऐसे में गौरव के लिए सारे दोस्तों ने एक स्पेशल वीडियो तैयार किया था। दिशा सालियन रश्मि के साथ-साथ गौरव की भी बहुत अच्छी दोस्त थी। ऐसे में दिशा सालियन ने भी बाकी लोगों के साथ डांस वीडियो शूट किया। ये वीडियो 6 जून की रात गौरव को भेजा गया था।


वीडियो में सभी लोग एक ही सॉन्ग पर अपने-अपने घरों में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिशा डांस करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। दिशा के इस वीडियो को देखकर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है कि उन्होंने दो दिन बाद 8 जून की रात सुसाइड कर लिया।disha-salian-viral-dance-video

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात


दिशा सालियन कॉर्नर स्टोन कंपनी में बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर काम करती थीं। दिशा केस को लेकर कहा गया है कि वो खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रही थी। तीन महीने में उनके हाथ से दो बड़े प्रोजेक्ट चले गए थे जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि अब दिशा के सुसाइड केस को सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।disha-salian-viral-dance-videoदिशा सालियान का डांस वीडियो वायरल, मौत से दो दिन जानिए किसके लिए किया था शूट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें