अप्रैल,26,2024
spot_img

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव, कल मंच पर चक्कर आने से हुए थे बेहोश, मुख्यमंत्री रूपाणी के संपर्क में आए प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और सांसद विनोद चावड़ा भी कोरोना संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कल वडोदरा में एक चुनावी सभा के दौरान बेहोश होकर मंच पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री रूपाणी के संपर्क में आए प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और सांसद विनोद चावड़ा भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
वडोदरा के निजामपुरा में शनिवार रात नगर निगम की चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी निम्न रक्तचाप के कारण बेहोश हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सरकारी प्लेन के ज़रिए अहमदाबाद लाकर यूएन मेहता अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां उनके उनके सभी तरह के टेस्ट किए गए।
डॉक्टरों का कहना है कि ईसीजी, ईको, सीटी स्कैन, ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है और उनकी हालत स्थिर है।उन्हें अस्पताल में 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। डिहाईड्रेशन, थकावट के कारण चक्कर आने से वह बेहोश हुए थे। आज सुबह उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें