अप्रैल,19,2024
spot_img

हाथरस कांड के अपराधियों का सिर काटने वालों को देंगे 1 करोड़ रुपए का इनाम

spot_img
spot_img

लखनऊ, देशज न्यूज। हाथरस की घटना को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब कांग्रेस नेता निज़ाम मलिक ने हाथरस कांड के आरोपियों की हत्या करने वालों को इनाम देने का ऐलान कर दिया है। निजाम मलिक ने कहा कि इस कांड के आरोपियों का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निजाम मलिक का इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह कथित तौर से इनाम की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब खुर्जा पुलिस ने निजाम मलिक को हिरासत में ले लिया है और केस भी दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीडि़ता के परिजनों से मिलने गए थे तब डीएनडी फ्लाइओवर के पास लाठीचार्ज की स्थिति बन गई थी। इस लाठीचार्ज में निज़ाम मलिक को भी चोट लगी थी। वह जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

बीते शुक्रवार को गांव में ऊंची जाति के लोगों ने एक महापंचायत बुलाई थी। इस महापंचायत में ठाकुर और ब्राह्रमण समुदाय के लोग भी शामिल हुए थे. जहां यह महापंचायत बुलाई गई थी वो जगह पीडि़ता के गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर है।

महापंचायत में कहा गया, इस मामले के सभी चारों आरोपी निर्दोष हैं।इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई। इसके अलावा रविवार को एक और पंचायत बुलाई गई थी जिसमें मौजूद कई लोगों ने दावा किया, आरोपियों को बेवजह फंसाया जा रहा है। पंचायत में शामिल लोगों ने पीडि़त परिवार के सदस्यों की ओर से रिकॉर्ड किए गए कॉल डिटेल्स की जांच करवाने की मांग उठाई। पीड़िता के घर के पास सर्वणों ने की यह बैठक की थी जिसमें एक आरोपी का परिवार भी शामिल था। यह बैठक एक भाजपा नेता के घर की गई थी।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें