अप्रैल,27,2024
spot_img

पाकिस्तान से तनातनी के बीच अब अरुणाचल प्रदेश में चीन के सैनिकों ने की घुसपैठ

spot_img
spot_img
spot_img

इटानगर, देशज न्यूज। पाकिस्तान से तनातनी के बीच अब भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना ने घुसपैठ की है। इसे लेकर इलाके में तनाव उत्पन्न हो गई है। सूत्रों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के लोवर दिबांग वैली जिला के चकला गांव के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में चीन की सेना ने घुसपैठ की है। चीन ने चाकलागाम क्षेत्रों की एक नदी पर लकड़ी का पुल बनाकर अरुणाचल में घुसपैठ को अंजाम दिया। सूत्रों बताते हैं कि चीन के सैनिक अब भी भारतीय सीमा में घुसे हुए हैं।

इस बारे में अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट संसदीय क्षेत्र के सांसद तापीर गाव ने कहा कि गांव के स्थानीय युवाओं से पता चला है कि उनके इलाके में चीनी सैनियों ने घुसपैठ की है। गांववालों ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है। केंद्र सरकार इस मामले में बात कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में चीन के सैनिक कई बार घुसपैठ कर चुके हैं।पाकिस्तान से तनातनी के बीच अब अरुणाचल प्रदेश में चीन के सैनिकों ने की घुसपैठ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें