अप्रैल,25,2024
spot_img

अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर फंसे क्रिकेटर युवराज सिंह, हरियाणा में एससीएसटी एक्ट में एफआईआर

spot_img
spot_img
spot_img
हिसार। हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दलित अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत पर हांसी शहर पुलिस ने युवराज सिंह पर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
इस संबंध में जून 2020 में दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। रजत कल्सन के अनुसार एक जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा व युवराज सिंह का आपस में बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी बवाल मचा था।
रजत के अनुसार उन्होंने तत्कालीन एसपी लोकेंद्र को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने देश के अनुसूचित समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बारे में युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इस टिप्पणी को पूरे देश के अनुसूचित समाज के लोगों ने देखा है और इससे उनकी ही नहीं, पूरे देश के दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उनकी इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हांसी पुलिस ने क्रिकेटर युवराज पर केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें