अप्रैल,27,2024
spot_img

नंदीग्राम में शुभेंदु की सभा में जा रहे भाजपा कर्मियों पर फायरिंग, आरोप तृणमूल पर

spot_img
spot_img
spot_img
कोलकाता, देशज न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की खेजूरी जनसभा में जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी (BJP workers going to Shubhendu’s meeting in Nandigram firing, accusing Trinamool) तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिसमें एक मंडल अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने इसके लिए स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार ठहराया है।
मंगलवार अपराह्न के समय नंदीग्राम के खेजूरी में शुभेंदु अधिकारी की सभा हुई है। रास्ते में दो स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। भाजपा ने दावा किया कि मंगलवार (BJP workers going to Shubhendu’s meeting in Nandigram firing, accusing Trinamool)  को शुभेंदु की सभा के रास्ते में खेजूरी विद्यापीठ मोड़ के पास और कांथी शहर के बीच में सशस्त्र हमलावरों ने कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
आरोप है कि सशस्त्र तृणमूल उपद्रवियों ने बस को रोका और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की। बस में तोड़फोड़ की गयी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष निखिल अरी (BJP workers going to Shubhendu’s meeting in Nandigram firing, accusing Trinamool)  सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि जनता तृणमूल को कुछ महीनों में दफन कर देगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें