अप्रैल,19,2024
spot_img

अकेले सैर पर निकले भाजपा कार्यकर्ता पर आतंकी हमला…मौत, पूरे इलाके की घेराबंदी

spot_img
spot_img
बडगाम, देशज न्यूज। बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके के भाजपा कार्यकर्ता की सोमवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजार पर गोली चलाई थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। bjp person dead
रविवार सुबह नजार सैर करने निकले थे। इस दौरान वह अकेले ही सैर करते ओमपोरा रेलवे स्टेशन के निकट चले गए। उस समय क्षेत्र में आवाजाही भी कम थी। अकेला देख उनपर आतंकियों ने हमला कर दिया।bjp person dead
नजार को काफी समय से आतंकी धमकियां मिल रही थीं। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए रविवार को चलाया गया। तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी था।bjp person dead
अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन वारदात में आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) या अल बदर मुजाहीदीन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।bjp person dead
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें