मार्च,29,2024
spot_img

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में निधन, बिहार में तीन दिन का शोक

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। 82 वर्षीय जगन्नाथ मिश्र काफी समय से बीमार थे। बिहार सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को दिल्ली में द्वारका के निलांचल अपार्टमेंट में लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। गत वर्ष उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उनके दो बेटे हैं, जिनसे में से छोटा पुत्र नीतीश मिश्र बिहार सरकार में मंत्री रह चुका है।

वर्तमान में नीतीश के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष का पद है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में निधन, बिहार में तीन दिन का शोक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें