अप्रैल,16,2024
spot_img

Big Breaking अमिताभ-अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या व आराध्या भी निकली कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
मुंबई,देशज न्यूज। फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन व उनके फिल्म अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके तीनों बंगलों को सील कर दिया गया है। इधर, अमिताभ की बहू व अभिषेक की पत्नी प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय व उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव निकल गई हैं।
इधर, अमिताभ बच्चन के संपर्क में आने वाले तथा तीनों बंगलों प्रतीक्षा, जलसा व जनक के सभी कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही मुंबई नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी तीनों बंगलों को सेनिटाइज (big-breaking-all banglows of amitabh bachchan sealed) कर रहे हैं।
रविवार को नानावटी अस्पताल से ही अमिताभ बच्चन ने उनके संपर्क में आए (big-breaking-all banglows of amitabh bachchan sealed)  सभी लोगों को अपनी कोरोना जांच करवाने की अपील की है। अमिताभ बच्चन ने नानावटी अस्पताल प्रशासन से उनका स्वास्थ्य बुलेटिन जारी न करने की भी अपील की है।
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि (big-breaking-all banglows of amitabh bachchan sealed) वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। साथ ही अपनी तबियत की जानकारी वह खुद लोगों को देते रहेंगे। महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई नगर निगम की टीम अमिताभ बच्चन के तीनों बंगलों का सेनिटाइजेशन कर रही है। हर बंगले में 8 कर्मचारी सेनिटाइजेशन के लिए लगाए गए हैं। इसके साथ ही तीनों बंगलों को पूरी तरह सील कर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। तीनों बंगलों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन के तीनों बंगले जुहू में मुंबई नगर निगम के वेस्ट विभाग में हैं। बच्चन के बंगले के आस-पास अब तक 3500 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसलिए यहां प्रशासन पूरी तरह सतर्कता से सेनिटाइजेशन का काम कर रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें