अप्रैल,20,2024
spot_img

बंगाली अभिनेत्री सायोनी ने हिंदू देवताओं की मीम शेयर की, तथागत रॉय ने दर्ज कराई FIR

spot_img
spot_img
कोलकाता, देशज न्यूज। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते ही हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। अब बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष इस विवाद में फंस गई हैं। उनके खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने प्राथमिकी दर्ज (Bengali actress Saiyoni shares memes of Hindu gods, Tathagata Roy lodges FIR
) करा दी है।
तथागत रॉय ने बंगाली एक्ट्रेस सायोनी घोष के एक ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का ट्वीट हिंदू भावनाओं को आहत करता है। दरअसल सायोनी ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सायोनी पर ये आरोप लगाया गया है कि उनके (Bengali actress Saiyoni shares memes of Hindu gods, Tathagata Roy lodges FIR)  इस मीम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। तथागत रॉय ने कहा, ‘आपने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।’
हालांकि सायोनी घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है। साथ ही उन्होंने कहा उनका अकाउंट हैक हो गया था।
घोष ने ट्विटर पर कहा, ‘ये पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है जो बेहद अप्रिय है। ‘ सायोनी ने कहा कि वह 2010 में ट्विटर पर आई थी और कुछ समय बाद उन्होंने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि उनका अकांउट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि वह 2017 के बाद ही (Bengali actress Saiyoni shares memes of Hindu gods, Tathagata Roy lodges FIR) अपना अकाउंट वापस पा सकीं। सायोनी घोष ने कहा, ‘अधिकतर पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन कुछ गैरजरूरी पोस्ट हमसे छूट गए।’

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें