अप्रैल,19,2024
spot_img

बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा, रिम्स में हुई मौत, 5 गिरफ्तार

spot_img
spot_img

मौत के बाद रामगढ़ पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा मगर नामों का अभी तक खुलासा नहीं

आशीष झा, रांची देशज टाइम्स। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी के नीचे स्थित गढ़के गांव में बच्चा चोरी की अपवाह में भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मॉब लिंचिंग के इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को  पांच  लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने  बताया कि अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उसका भी पता लगाया जा रहा है।
 रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात गढ़के गांव में एक युवक के साथ मारपीट करने की सूचना आई थी। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ा था और उसकी पिटाई कर रहे थे। उसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव वालों से उस युवक को बचाया और फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे रिम्स रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे यह पूछा जा रहा है कि उस युवक ने किसी के बच्चे की चोरी की थी कि नहीं। इसके अलावा भीड़ में शामिल होकर उस युवक को पीटने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है।बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा, रिम्स में हुई मौत, 5 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें