अप्रैल,26,2024
spot_img

अयोध्या भूमिपूजन पर कोरोना संकट : राम जन्मभूमि के पुजारी सहित 14 सुरक्षाकर्मी संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या, देशज न्यूज। राममंदिर भूमिपूजन की तैयारियों पर कोरोना संकट हावी हो गया है। गुरुवार को राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदीप दास राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

 

इनके अलावा, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 14 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदीप दास व सुरक्षाकर्मियों को प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया है।Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

 

अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब 200 लोग शामिल होंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसकी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि, आयोजन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों से अपील की है, वह पांच अगस्त को अयोध्या न आएं और दूरदर्शन पर ही कार्यक्रम का प्रसारण देखें। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की है, भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यग्र न हों। दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण देखें और शाम को अपने घर पर दीपक जलाकर इस दिव्य व भव्य अवसर का स्वागत करें।Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें