अप्रैल,25,2024
spot_img

पुराने स्थान पर रखा गया स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति का गवाह 32 फुट ऊंचा नया अशोक स्तंभ

spot_img
spot_img
spot_img

1952 में पहली बार स्थापित किया गया अशोक स्तंभ, दोबारा होगा लोकार्पण
-1982 में ट्रक से हो गया था क्षतिग्रस्त, 37 साल बाद फिर आयेगा अस्तित्व में
-10-15 दिनों में अशोक स्तंभ का होगा लोकार्पण कार्यक्रम : विधायक संजय केलकर

मुंबई, देशज न्यूज। स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में लगभग 67 वर्ष पूर्व ठाणे शहर में स्थापित किया गया अशोक स्तंभ जो क्षतिग्रस्त हो गया था उसे फिर से स्थापित किया जायेगा । करीब 32 फुट ऊंचा नया अशोक स्तंभ रविवार को ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के समीप कोर्ट नाका में रविवार को अपने पुराने स्थान पर रख दिया गया है जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि ठाणे शहर में
यह अशोक स्तंभ सन 1952 में पहली बार स्थापित किया गया था, लेकिन साल 1982 में एक ट्रक की टक्कर से यह क्षतिग्रस्त हो गया था।  क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मनपा प्रशासन ने उसे हटा दिया था। आज रविवार को यह स्तम्भ नए सिरे से निर्मित कर पुन: उसी जगह पर लाया गया है। ठाणे से भाजपा विधायक संजय केलकर ने बताया कि अगले 10-15 दिनों में अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया जाएगा। विधायक केलकर ने बताया कि अशोक स्तंभ की स्थापना के संदर्भ में ठाणे महानगर पालिका प्रशासन के साथ लगातार 10 वर्ष से वे संपर्क में थे।  उन्होंने कहा कि यह स्तंभ उनकी विधायक निधि से बनाया जरूर गया है, लेकिन इसमें ठाणे महानगर पालिका प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पुराने स्थान पर रखा गया स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति का गवाह 32 फुट ऊंचा नया अशोक स्तंभ
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें