अप्रैल,26,2024
spot_img

#CBI-सीबीआई की कार्यप्रणाली पर TWEET,कैसे तय हो जवाबदेही, IAS अशोक खेमका का सवाल

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़, देशज न्यूज। अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने अब सीबीआई को निशाने पर ले लिया है। खेमका ने एक ट्वीट के माध्यम से सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीबीआई की जवाबदेही तय न होने पर सवाल खड़ा किया है।ashok khemka tweet

 

अशोक खेमका ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि सीबीआई का सालाना बजट 800 करोड़ रुपए है। इसके बावजूद किसे सजा हुई, कौन बरी हुआ, किसे लटकाया गया। यह जवाबदेही कैसे तय होगी।

 

अशोक खेमका ने सीबीआई से पिछले वर्षों का हिसाब लेने का सुझाव देते हुए कहा है कि क्या सीबीआई बता सकता है कि पिछले वर्षों के दौरान किस बड़े आदमी को सजा हुई है।ashok khemka tweet

 

अशोक खेमका यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और तो खाने के कुछ और होते हैं। आईएएस अशोक खेमका द्वारा  सीबीआई को लेकर किए गए ट्वीट की आज पूरा दिन सचिवालय में चर्चा होती रही।ashok khemka tweet#CBI-सीबीआई की कार्यप्रणाली पर TWEET,कैसे तय हो जवाबदेही, IAS अशोक खेमका का सवाल

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें