अप्रैल,26,2024
spot_img

यूपी के जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की युवतियों ने सरेआम चप्पलों से की पिटाई

spot_img
spot_img
spot_img

जालौन, देशज न्यूज। उत्तर प्रदेश में  आज एक घटना में जालौन के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को उन्हीं की पार्टी की महिला सचिव ने एक अन्य युवती के साथ मिलकर सरेआम जूते और चप्पलों से बुरी तरह  से पिटाई की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को उन्हीं की पार्टी की महिला सचिव ने एक अन्य युवती के साथ मिलकर जमकर जूतों से पिटाई से माहौल गरम है। महिला सचिव ने आरोप लगाया, जिलाध्यक्ष मिश्रा उनसे छेडख़ानी करते थे। यह भी बताया जा रहा है, एक एनजीओ चलाने वाली इन युवतियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा लगातार फोन करके काफी परेशान करते थे, लेकिन जब इन युवतियों का धैर्य जवाब दे गया तो इन्होने अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया।

इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी सरेआम पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं मार से पस्त जिलाध्यक्ष महोदय, युवतियों से अपने लिए रहम की भीख मांगते देखे गए, लेकिन युवतियां लगातार उनकी पिटाई करती रहीं। बाद में इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई और पुलिस मौके पर पहुँच कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गयी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें