अप्रैल,18,2024
spot_img

पीएम मोदी ने आगरा में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, जानिए कैसे मिलेंगी सैलानियों को मदद

spot_img
spot_img

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
दो कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट से सैलानियों को मदद मिलेगी

आगरा, देशज न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना (Agra-PM Modi-inaugurate metro construction work) के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। दो कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट के जरिए सैलानियों को मदद मिलेगी।
इस परियोजना के जरिए (Agra-PM Modi-inaugurate metro construction work) टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। 8000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यह मेट्रो परियोजना, आगरा में स्मार्ट सुविधाओं की स्थापना से संबंधित मिशन को मजबूत करेगी।
ताज नगरी का लंबे समय से मेट्रो रेल परियोजना का इंतजार आज उस वक्त खत्म हो गया जब पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही जुटे रहे। पीएसी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए आसपास के कई मार्गों पर सुबह सात बजे से ही आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके साथ ही किसान आंदोलन को देखते हुए कई किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया।
शुभारंभ का कार्यक्रम 15वीं वाहिनी पीएसी परेड मैदान में आयोजित किया गया। (Agra-PM Modi-inaugurate metro construction work) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी भी ताजनगरी पहुंचे। इस मौके पर आगरा के सांसद, मेयर तथा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के महानिदेशक कुमार केशव भी मौजूद रहे।
मेट्रो परियोजना का पहला चरण दिसम्बर, 2022 तक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएमआरसी को निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो शुरू हो जाएगी। (Agra-PM Modi-inaugurate metro construction work) राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत 29.4 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच लगभग 14 किलोमीटर लंबा पहला कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा, कॉरिडोर आगरा कैंट से कालंदी विहार के बीच बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 15.4 किमी होगी। इसमें कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें