अप्रैल,26,2024
spot_img

राजस्थान : ट्रक और क्रूजर जीप की भिड़ंत में 6 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-62 पर राजियासर गांव के निकट शनिवार सुबह ट्रक और क्रूजर जीप की भिडंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है।
राजियासर थानाधिकारी विक्रम के अनुसार हादसा राजियासर गांव के पास हुआ। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से जीप आ गई। जीप में सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं, एक लड़का और जीप का चालक शामिल है। जीप सवार सभी लोग किशनपुरा उतराधा गांव के रहने वाले हैं, जो रामदेवरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से अलग किया। इसके बाद जीप के मुड़े हुए हिस्सों को काट-काट कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
उन्होंने बताया कि क्रूजर जीप में रामदयाल (46) पुत्र हेतराम जाट, सुभाष (55), अनिता (18) पुत्री रामदयाल, पीयूष पुत्र शिवप्रकाश, भविष्य पुत्र विकास, शुभम (23) पुत्र सुभाष,  रेखा (25) पुत्री सुभाष, चंद्रमोहन पुत्र रामदयाल, आरजू पत्नी शुभम, सोनिया पत्नी सुभाष, सुमन पत्नी शिवप्रकाश, मंजू पत्नी विकास तथा चालक अनिल पुत्र सुखराम सवार थे। इनमें से हादसे में भविष्य पुत्र विकास, आरजू पत्नी शुभम, सोनिया पत्नी सुभाष, सुमन पत्नी शिवप्रकाश, मंजू पत्नी विकास तथा चालक अनिल पुत्र सुखराम की मौत हो गई, जबकि सातों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा ट्रक का चालक भी घायल हुआ है।
हादसे के बाद हाई-वे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने यहां जमा भीड़ को भी रास्ते से हटाया। तब ट्रैफिक शुरू हो पाया। ट्रक बीकानेर की ओर जा रहा था। ट्रक चालक भी हादसे में घायल हो गया है।
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा कि राजियासर क्षेत्र में एनएच-62 पर हुए हादसे के बारे में जानने के बाद बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें