अप्रैल,20,2024
spot_img

सोनम कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बताया – आनंद आहूजा ने कहां किया था प्रपोज

spot_img
spot_img
बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है।  सोनम की यह तस्वीर साल 2017 की न्यूयार्क ट्रिप की है, जब आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को प्रपोज किया था। इस तस्वीर में आनंद आहूजा सोनम के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- ‘पुरानी एक खूबसूरत ट्रिप जहां पर मेरे प्यारे पति आनंद अहूजा ने मुझे प्रपोज किया था।’
सोनम कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बताया - आनंद आहूजा ने कहां किया था प्रपोज
सोनम कपूर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके फैंस के अलावा उनके पति ने भी सोनम के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।
सोनम और आनंद एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दे, सोनम कपूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है। सोनम ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनम जल्द ही शोम मखीजा निर्देशित फिल्म ‘ब्लाइंड’ में मुख्य भूमिका में नजर आएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें