अप्रैल,24,2024
spot_img

लॉकडाउन में एक क्रिकेटर मिस कर रहे ‘जर्सी’ के सेट, जानिए कौन है वह अभिनेता

spot_img
spot_img
spot_img
देशज मनोरंजन डेस्क। शाहिद कपूर जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर उनके मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
शूटिंग शुरू होने के बाद अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन दिनों लॉकडाउन के कारण शूटिंग रुकी हुई है। अभिनेता को अपनी फिल्म के सेट की याद आ रही है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फेस गियर पहने दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने हाथ में एक बैट पकड़ा हुआ है। साथ ही शाहिद ने लिखा-‘जर्सी सेट्स। मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं।’
लॉकडाउन में एक क्रिकेटर मिस कर रहे 'जर्सी' के सेट, जानिए कौन है वह अभिनेता
जनवरी महीने में चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर चोटिल हो गए थे। उनके होंठ पर चोट आई थी और उन्हें 13 टांके लगे थे। शाहिद कपूर लॉकडाउन के चलते इन दिनों घर पर हैं और अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ‘जर्सी’ तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जर्सी’ को 28 अगस्त, 2020 को रिलीज किया जाएगा।
‘जर्सी’ को अल्लु अरविंद, अमन गिल और दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ को भी गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया था, जिसमें नानी के अलावा सत्यराज, ब्रह्माजी और रोहित कामरा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ‘जर्सी’ में क्रिकेटर के किरदार में शाहिद कपूर दोबारा दिखेंगे।
इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था।
फिल्म ‘जर्सी’ की कहानी एक क्रिकेटर की इर्दगिर्द घूमती है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शाहिद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे।
शाहिद कपूर ने अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए क्रिकेट की कोचिंग भी ली है। शाहिद को पिछले साल फिल्म ‘कबीर सिंह’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ‘कबीर सिंह’ तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक थी।
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें