अप्रैल,18,2024
spot_img

महिला से छेड़खानी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। महिला से छेड़खानी के आरोप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता पर फिल्म क्रू की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंडिया से गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजय राज इससे पहले ड्रग्स मामले में भी गिरफ्तार किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। मामला इतना बड़ा कि पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार कर लिया।

57 वर्षीय विजय राज ने फिल्म ‘रन’ में कौवा बिरयानी वाले सीन से मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में बेहतरीन रोल किए। धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय उनकी यादगार फिल्में हैं। वैसे विजय राज ने 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे विजय ने दिल्ली से शिक्षा पूरी की।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें