अप्रैल,24,2024
spot_img

‘मेरा नाम जोकर’ के 50 साल पूरे, नीतू कपूर ने पति और अभिनेता ऋषि कपूर की साझा की यादें

spot_img
spot_img
spot_img
देशज फिल्मी डेस्क।  बॉलीवुड में ‘चिंटू’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर बेशक आज हमारे बीच  नहीं है,लेकिन उन्हें भूलना असम्भव है। ऋषि कपूर के लिए आज का दिन यानी 18 दिसम्बर बहुत खास था क्योंकि आज ही के दिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं।50 year of film mera naam jokar
अगर आज ऋषि कपूर जीवित होते तो वह भी आज इंडस्ट्री में अपने 50 पूरे कर लेते। लेकिन इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए ऋषि कपूर तो हमारे नहीं है, लेकिन इस दिन को याद करते हुए उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी  चार तस्वीरों का कोलाज बनाकर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा-जोकर 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई थी.. आज उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होते.. #ऋषिकपूर!’50 year of film mera naam jokar
'मेरा नाम जोकर' के 50 साल पूरे, नीतू कपूर ने पति और अभिनेता ऋषि कपूर की साझा की यादें
 ‘मेरा नाम जोकर’ में ऋृषि कपूर को अपने पिता राज कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने राजकपूर के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम राजू था।इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट च्लाइड आर्टिस्ट के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में ऋषि के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
हालांकि इससे पहले ऋषि कपूर अपने पिता राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने में छोटी सी भूमिका में नजर आ चुके थे। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की सफलता के  बाद 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की शुरुआत की और लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। लगभग चार दशक से ज्यादा समय तक बॉलीवुड में राज करने वाले ऋषि कपूर ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें