दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में सरकार नाम की चीज कम ही दिख रही है। हर सरकारी विभाग आराम में दिखता है। नगर निगम से लेकर सरकारी समाहरणालय तक या फिर कहें तो पुलिस विभाग या उससे भी आगे हर घर की जरूरत की बात हो तो बिजली विभाग। पुलिस के अधिकारी दारू पकड़ने में व्यस्त हैं।
अपराध बढ़ रहे। सड़कों पर अतिक्रमणकारी काबिज हैं। आराम में भी हैं। सड़कों पर पसरे पड़े हैं। मगर प्रशासन का डंडा साल में कभी एक बार उठता है। दरभंगा टावर कभी अतिक्रमण मुक्त दिखता था आज वहां चारों ओर ठेले वालों का कब्जा है। रूमाल वालों का पहरा है। हाय ये कैसी व्यवस्था है जिसपर कुछ बोलने में शर्म आती है। ऐसे में बिजली विभाग की सुनिए क्या कह रहा है दरभंगावासियों से।