अप्रैल,20,2024
spot_img

बड़े-बड़े सूटकेस के साथ नीली गाड़ी से रिया और उनके परिवार ने रातों-रात छोड़ी मुंबई सिटी

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। सुशांत सिंह राजपूत केस की अहम राजदार रिया और उनके परिवार ने तीन से चार दिन पहले मुंबई छोड़ दी है। वह रातों-रात कहीं चले गए हैं। रिया के बिल्डिंग मैनेजर का कहना है कि चक्रवर्ती परिवार, पिता, मां, भाई और खुद रिया ने मुंबई अपार्टमेंट खाली कर दिया है। बड़े-बड़े सूटकेस के साथ वह नीले रंग की गाड़ी में बैठकर कहीं चले गए हैं। उनका यह भी कहना है कि सुशांत ने कुछ समय पहले रिया के घर आना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Election Analysis | First Phase Elections में कौन First Division से पास...कौन आर...कौन पार...!

वहीं, बिहार के डीजीपी का कहना है कि मुंबई उन्होंने एक स्पेशल टीम भेजी है। रिया की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। टीम इस केस की बारीकी से छानबीन में जुटी हुई है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्हें न्याय व्यवस्था और भगवान पर पूरा भरोसा है।

रिया चक्रवर्ती ने वीडियो के माध्यम से कहा, ‘मुझे भगवान और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। मेरे बारे में कई बड़ी बातें कही गईं। मुझे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी करने से मेरे वकील ने मना किया है।’

यह भी पढ़ें:  Election Analysis | First Phase Elections में कौन First Division से पास...कौन आर...कौन पार...!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें